Sunday, May 17, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलशिमलाहिमाचल नगर निकाय चुनाव आज

हिमाचल नगर निकाय चुनाव आज

प्रदेश के 51 शहरी निकायों के 439 वार्डों में होगा मतदान

शिमला (एएम नाथ)- हिमाचल के 51 शहरी निकायों में कुल 439 वार्डों में रविवार को मतदान होगा। ऐसे में सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जो दोपहर तीन बजे तक चलेगी। प्रदेश में चार नगर निगम समेत 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। नगर परिषद और नगर पंचायत की काउंटिंग वोटिंग खत्म होने के बाद शुरू होगी, जबकि चार नगर निगम (सोलन, मंडी, पालमपुर व धर्मशाला) के परिणाम के लिए 31 मई तक का इंतजार करना होगा। हिमाचल प्रदेश में यह चुनाव प्रक्रिया 449 पदों के लिए जारी है। इनमें से 10 पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनके भाग्य का फैसला राज्य के तीन लाख 60 हजार मतदाता करेंगे। राज्य में आबादी के हिसाब से सबसे बड़े जिला कांगड़ा की कुल 80 सीटों के लिए चुनाव होगा। जिला कांगड़ा के तहत नगर निगम धर्मशाला में 17, पालमपुर में 15 वार्डों में चुनाव होगा। वहीं नगर परिषद कांगड़ा की नौ, नुरपुर की नौ और नगर परिषद नगरोटा बगवां की सात, देहरा की सात, शाहपुर की सात और नगर परिषद ज्वालामुखी की नौ सीटों पर चुनाव होगा। इस चुनाव में जिला बिलासपुर की तीन नगर परिषद और एक नगर पंचायत के कुल 34 वार्डों में चुनाव होगा। इनमें नगर परिषद बिलासपुर के 11, घुमारवीं के नौ और श्रीनैना देवी के सात वार्डों के अलावा नगर पंचायत तलाई के सात वार्ड शामिल हैं। जिला चंबा की नगर परिषद चंबा के 11, डलहौजी के नौ और नगर पंचायत चुवाड़ी के सात वार्डों को मिलाकर कुल 27 में चुनावी प्रक्रिया होगी।
वहीं जिला हमीरपुर की नगर परिषद सुजारपुर टीहरा के नौ और नगर पंचायत भोटा के सात वार्डों को मिलाकर कुल 16 वार्डों में चुनाव होगा। आबादी के हिसाब से राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की कुल 80 सीटों के लिए मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments