Homeअंतर्राष्ट्रीयअमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रंप प्रशासन का अवैध प्रवासियों...

अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रंप प्रशासन का अवैध प्रवासियों पर बड़ा एक्शन

US में ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत कार्रवाई, 30 भारतीय नागरिक डिपोर्टेशन के खतरे में

वांशिगटन (एजेंसी) – अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 भारतीय ट्रक ड्राइवरों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों को जल्द ही भारत डिपोर्ट किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा एजेंसी (USCBP) द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान इन भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया गया। ये सभी अमेरिका में कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्य कर रहे थे। एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 11 से 15 मई के सप्ताह के दौरान एरिज़ोना के युमा सेक्टर में सीमा गश्ती एजेंटों ने ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत कुल 52 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में 36 सेमी-ट्रक चालक शामिल थे। इनमें सबसे अधिक 30 नागरिक भारत के बताए गए हैं, जबकि बाकी छह लोग मेक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस के नागरिक हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन व्यक्तियों की आव्रजन स्थिति की जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोगों के पास रोजगार प्राधिकरण (वर्क ऑथराइजेशन) से जुड़े दस्तावेज मौजूद थे, लेकिन ये दस्तावेज पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में जारी किए गए थे और अब उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसी आधार पर उन्हें अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाला माना गया।
ट्रंप प्रशासन के दौरान विदेशी मूल के ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी देखी जा रही है। पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों पर कमर्शियल वाहन चलाते समय गंभीर और जानलेवा सड़क दुर्घटनाएं करने के आरोप लगे हैं। इसी पृष्ठभूमि में अमेरिकी एजेंसियां ट्रकिंग उद्योग में कार्यरत प्रवासियों की कानूनी स्थिति की व्यापक जांच कर रही हैं। इस कार्रवाई को अमेरिका की सख्त आव्रजन नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments