Sunday, May 17, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeचम्बाउपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने धर्मपत्नी संग किया मतदान

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने धर्मपत्नी संग किया मतदान

चंबा (एएम नाथ)- नगर निकाय चुनाव के तहत चंबा शहर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। इसी क्रम में उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने वार्ड नंबर 3 चौगान वार्ड स्थित मतदान केंद्र भूरी सिंह म्यूजियम में अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया।
मतदान करने के बाद उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है तथा सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और वहां तैनात कर्मचारियों से मतदान प्रक्रिया संबंधी जानकारी प्राप्त की। मतदान केंद्र पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments