Homeचम्बाएक साथ बुझ गए सात घरों के चिराग

एक साथ बुझ गए सात घरों के चिराग

तीन सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम

चंबा (एएम नाथ)- पुखरी-मसरूंड मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने महल गांव समेत पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुंडन संस्कार की खुशियों से लौट रहे ग्रामीणों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनका आखिरी सफर साबित होगा। बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन सगे भाई भी शामिल थे।
हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ समय पहले तक धार्मिक समारोह की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। तीन सगे भाइयों की एक साथ मौत ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक सामाजिक और मिलनसार स्वभाव के थे तथा गांव के हर सुख-दुख में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।
स्थानीय लोग देर रात ही घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। गांव में शोक के कारण कई परिवारों ने अपने दैनिक कार्य स्थगित कर दिए हैं। क्षेत्र के लोगों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments