Tuesday, May 26, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeअंतर्राष्ट्रीयकनाडा में नवजात का शव जंगल से बरामद, पंजाबी दंपती गिरफ्तार

कनाडा में नवजात का शव जंगल से बरामद, पंजाबी दंपती गिरफ्तार

अस्पताल पहुंची महिला से खुला राज, दो दिन बाद मिला नवजात का शव

हैलिफैक्स में सनसनी: बच्चे की मौत मामले में पति-पत्नी पर केस दर्ज

प्रथम न्यूज। हैलिफैक्स (कनाडा) (ब्यूरो)- कनाडा के हैलिफैक्स शहर में नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक पंजाबी दंपती को गिरफ्तार किया है। घटना तब उजागर हुई जब 26 वर्षीय रमनदीप कौर को शुक्रवार रात गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि महिला ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन उसके साथ नवजात मौजूद नहीं था। महिला बच्चे के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और वॉलंटियर टीमों ने इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो दिन की तलाश के बाद रविवार दोपहर हैलिफैक्स के बाहरी इलाके ओल्ड कोच रोड के जंगल से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर रमनदीप कौर और उसके पति 23 वर्षीय सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों पर बच्चे के शव को छिपाने, जांच में बाधा डालने और शव के अनादर से जुड़े आरोप लगाए हैं। अधिकारियों के मुताबिक महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि उसकी तबीयत प्रसव के दौरान आई मेडिकल इमरजेंसी के कारण बिगड़ी थी, न कि किसी हिंसा की वजह से।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा जन्म के समय जीवित था या नहीं। मामले की सच्चाई जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और महिला के स्वस्थ होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments