Tuesday, June 2, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeचम्बाखाई में गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत

खाई में गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत

ब्रेही में पेश आया हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

चम्बा (एएम नाथ)- ग्राम पंचायत ब्रेही में ग्यारह वर्षीय लड़की की ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान मतो पुत्री प्यार चंद वासी गांव खलोट पोस्ट आफिस ब्रेही के तौर पर की गई है, जोकि छठी कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने सोमवार को मेडिकल कालेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घटना की रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार खलोट गांव की मतो गत रोज घर के समीप जंगल में लकड़ियां एकत्रित करने के लिए निकली थी। मगर रास्ते में पांव फिसलने के कारण गहरी ढांक से नीचे जा गिरी। इसी दौरान राह गुजरते ग्रामीणों ने ढांक में मतो को घायलावस्था में पड़ा पाया। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचित करने के साथ ही मतो को घायलावस्था में ढांक से उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा भिजवाया। मगर मतो ने घाव की ताव को न सहते हुए बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने मतो को मृत घोषित करार दे दिया। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही गैहरा पुलिस चौकी से टीम ने मेडिकल कालेज पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के साथ ही कागजी औपचारिकताएं निपटाईं।
फिलहाल पुलिस ने आरंभिक जांच व परिजनों के बयान के आधार पर इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
क्या बोले एसपी
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments