Sunday, May 24, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

HomeUncategorizedचीन की कोयला खदान में भीषण ब्लास्ट, 85 मजदूरों की मौत

चीन की कोयला खदान में भीषण ब्लास्ट, 85 मजदूरों की मौत

शांक्सी की खदान में गैस विस्फोट से तबाही, कई मजदूर अब भी फंसे

चीन में बड़ा खनन हादसा, शी जिनपिंग ने तलब की रिपोर्ट

बिजिंग (एजेंसी)- उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में स्थित किनयुआन काउंटी की लिउशेन्यू कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 85 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कई मजदूरों के अब भी खदान के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस दर्दनाक घटना से पूरे चीन में शोक और चिंता का माहौल है।
चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:29 बजे खदान में अचानक गैस विस्फोट हुआ। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर अत्यधिक बढ़ जाने से धमाका हुआ। हादसे के समय खदान में करीब 250 मजदूर काम कर रहे थे। हालांकि अंदर मौजूद मजदूरों की सटीक संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विस्फोट के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। चीन सरकार ने छह नेशनल माइन इमरजेंसी रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा है। इन टीमों में 345 से अधिक सदस्य शामिल हैं, जो आधुनिक उपकरणों की मदद से फंसे मजदूरों को निकालने में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने आसपास के इलाके को भी सील कर दिया है।
शुरुआत में मृतकों की संख्या कम बताई गई थी, लेकिन जैसे-जैसे रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ा, मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़कर 85 तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले खदान में जहरीली गैस को लेकर चेतावनी भी जारी की गई थी।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए तुरंत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने राहत कार्य तेज करने, घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments