Monday, May 19, 2025

जसवां-परागपुर मे पत्रकारो के सबसे बडे संगठन नैशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इकाई का गठन

विवेक अग्रवाल
ऊना(हिमाचल प्रदेश)
नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया हिमाचल इकाई की बैठक जसवां-परागपुर के अन्तर्गत स्थानीय विश्राम गृह में प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इसमे भारतीय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में जहां पत्रकारों की मांगों को लेकर संघर्ष को ओर ज्यादा तेज करने का निर्णय लिया गया है तो वही जसवां- परागपुर की नई कार्यकारिणी भी गठित की गई जिसमे रक्षपाल शर्मा को प्रदेश संघ का चीफ पैटर्न नियुक्त किया गया व विनायक ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया जबकि रविन्द्र सिह बनियाल को जसवां-परागपुर संघ का अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा व ओपी डोगरा सर्वसहमति से उपाध्यक्ष मनोनीत हुए है इसी तरह गगन सूद कोषाध्यक्ष , सचिव सुरजीत,मिलाप कोशल, सुदर्शन,कमलजीत, सोशल मीडिया हेड आनंद सूद, प्रेस सचिव-शशि राणा ,संरक्षक अमित वालिया,पवन कुमार शर्मा, सेक्रेट्री टू प्रेसिडेंट प्रवेश शर्मा, स्पेशल सेक्रेट्री हरभजन सिंह भाटिया, सह प्रभारी सौरव शर्मा, महिला विंग हेड सुदेश शर्मा चुने गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles