Friday, June 26, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeउत्तर प्रदेशदुष्कर्म प्रयास पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के खिलाफ संघर्ष में...

दुष्कर्म प्रयास पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के खिलाफ संघर्ष में जुटे अधिवक्ता प्रेम नारायण दुबे

कानपुर (सुनील बाजपेई)- इस महानगर में वासना के दरिंदो की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। वह आए दिन किसी न किसी लड़की को अपना शिकार बनाने में सफल हो रहे हैं। ऐसी ही एक और घटना का शिकार एक और युवती हो गई।
यह मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का है ,जहां गांव में रहने वाली युवती ने गांव के ही एक युवक पर जबरन पकड़कर अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। 
उसका आरोप यह भी है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की है। जिसके खिलाफ हर किसी के सुख-दुख में सदैव खड़े होने वाले समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी और पीड़ितों को हर हाल में न्याय दिलाने के लिए भी चर्चित तेजतर्रार और व्यवहार कुशल अधिवक्ता प्रेम नारायण दुबे ने भी पुलिस के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया है। 
आयोजित प्रेस वार्ता में अपने अधिवक्ता प्रेम नारायण दुबे के माध्यम से पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ई-रिक्शा चालक हैं। आरोप है कि 10 जून की रात वह अपने पिता के ई-रिक्शा का चार्जर निकालकर घर में रखने जा रही थी, तभी गांव निवासी जय तिवारी अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे जबरन पकड़ लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने की आहट पाकर आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना दी और थाना चौबेपुर में शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप पीड़िता ने लगाया है।
पीड़िता को हर हाल में न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध अधिवक्ता प्रेम नारायण दुबे ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त तथा डीसीपी वेस्ट से भी की गई है, लेकिन अब तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पूरे भा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कि किए जाने की जोरदार मांग भी की है। फिलहाल इस मामले की जांच डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने एडीसीपी वेस्ट राजेश कुमार पाण्डेय को सौंपी है। जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक विधिक आ कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments