Friday, June 26, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeचम्बानशा निवारण दिवस पर तड़ोली में लगी छबील, युवाओं ने दिया जनसेवा...

नशा निवारण दिवस पर तड़ोली में लगी छबील, युवाओं ने दिया जनसेवा का संदेश

नहोणु महादेव कमेटी की पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल

समाज सेवा और नशामुक्ति का दिया संदेश, युवाओं की पहल बनी मिसाल

चम्बा (एएम नाथ)- नशा निवारण दिवस के अवसर पर गाँव तड़ोली में नहोणु महादेव कमेटी और स्थानीय युवाओं के सहयोग से एनएच-154 स्थित काली माता मंदिर के समीप ठंडे पानी की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और वाहन चालकों को शीतल जल पिलाकर जनसेवा के साथ-साथ नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का लाभ उठाया और युवाओं की इस सामाजिक पहल की सराहना की।
छबील को सफल बनाने में मनोज गुरूजी, चमन शर्मा और बिट्टू भाई का विशेष सहयोग रहा। युवाओं ने सड़क पर गुजर रहे वाहनों को रोककर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया। राहगीरों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार के सेवा कार्य मानवता, भाईचारे और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
नहोणु महादेव कमेटी के मनोज ठाकुर और रिंकू शर्मा ने बताया कि समिति समय-समय पर समाज की जरूरतों के अनुसार विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य करती रहती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विकास शर्मा, धर्मपाल शर्मा, चमन लाला, बबलू शर्मा, कुका भाई सहित अनेक स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से सभी से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments