Homeचंडीगढ़पंजाब में बाढ़ का खतरा बढ़ा

पंजाब में बाढ़ का खतरा बढ़ा

भाखड़ा डैम का जलस्तर ऊपर, BBMB ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ (ब्यूरो)- पंजाब में मॉनसून आने में अभी 3-4 सप्ताह बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही भाखड़ा डैम में पानी का लेवल बढ़ने से भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) परेशान हो गया है। हालात को देखते हुए बोर्ड ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे पार्टनर राज्यों से तय मात्रा से ज़्यादा पानी लेने की अपील की है। भाखड़ा डैम की ज्यादा से ज़्यादा पानी की कैपेसिटी 1680 फीट है। अभी डैम का लेवल 1578 फीट है। बहुत ज़्यादा गर्मी की वजह से हिमाचल प्रदेश में ग्लेशियर पिघलने से सतलुज और उसकी सहायक नदियों में इन दिनों पानी का लेवल काफी ज़्यादा है। इस वजह से भाखड़ा डैम में पानी का लेवल बढ़ गया है।
हिमाचल प्रदेश में जून के आखिरी सप्ताह तक मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। जुलाई के पहले सप्ताह तक पंजाब में भी मानसून पहुंच जाता है। इस दौरान नदियों में पानी का लेवल काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर भाखड़ा डैम का वॉटर लेवल कम नहीं हुआ, तो मॉनसून के दौरान पंजाब-हिमाचल में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments