Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरभारत सरकार के बैंको के निजीकरण और बैंक विरोधी रवय्ये के विरोध...

भारत सरकार के बैंको के निजीकरण और बैंक विरोधी रवय्ये के विरोध में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर दो दिन की राष्ट्र व्यापी हड़ताल 16 और 17 दिसम्बर को

जालंधर : भारत सरकार के बैंको के निजीकरण के खिलाफ और बैंक विरोधी रवय्ये के विरोध में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर दो दिन की राष्ट्र व्यापी हड़ताल 16 और 17 दिसम्बर को होनी है। जिसके चलते बैंकों में आज 16 और कल 17 को पूर्ण रूप से काम काज बन्द रहेगा।

इसी के साथ ही आज 16 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सिविल लाइंस, पंजाब नैशनल बैंक व अन्य बैंकों के कर्मचारी वर्ग व्यापक रूप से विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं । केंद्र सरकार के खिलाफ़ भारी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए हैं । जहां दो दिन की हड़ताल से जनता को परेशानी होगी वहीं देश को भारी नुकसान होगा । बैंको से संबंधित सभी प्रकार के कामों पर असर पड़ेगा।

Previous articleE-paper
Next articleE-paper
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments