जालंधर (डोगरा) – कबीर नगर निवासी पत्रकार रमेश भगत ने आरोप लगाया है कि 14 मई 2026 की देर रात कुछ गुंडा तत्वों ने उनके घर पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और थाना पुलिस ने परचा नंबर 0148 दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित पत्रकार रमेश भगत के अनुसार, मामले में जतिन पुत्र तरसेम लाल, तरसेम लाल, विनोद कुमार, हेमलता, दीक्षा उर्फ दिया निवासी गली नंबर 6, कबीर नगर, जालंधर तथा करणबीर (कैबीं) और मोहित निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
रमेश भगत ने आरोप लगाया कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाएंगे। वहीं इलाके के लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है।
पत्रकार पर हमला बर्दाश्त नहीं : जगदीश डोगरा
प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट पंजाब के प्रधान जगदीश डोगरा ने पत्रकार रमेश भगत पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। यदि पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई बरती तो प्रेस एसोसिएशन सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।
यह हमला पूरे मीडिया तंत्र पर : राजेश थापा
प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट जालंधर के प्रधान राजेश थापा ने घटना को पत्रकारिता की आजादी पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल रमेश भगत पर नहीं बल्कि पूरे मीडिया तंत्र पर किया गया हमला है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की।
थाना नंबर एक के एस एच ओ से बात करने पर उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे


