Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeपठानकोटश्री राम विद्या मंदिर स्कूल से सरला पठानिया हुई सेवानिवृत्त, स्कूल प्रबंधन...

श्री राम विद्या मंदिर स्कूल से सरला पठानिया हुई सेवानिवृत्त, स्कूल प्रबंधन ने की विदाई — बेहतर सेवाएं देने हेतु स्कूल प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

फकीरचंद भगत, पठानकोट शाहपुरकंडी पठानकोट मार्ग पर स्थित श्री राम विद्या मंदिर बड़ोई स्कूल में प्रिंसिपल सुखजीत कौर की अध्यक्षता में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से चेयरमैन मनीमहेश शर्मा, वाइस चेयरमैन विपन महाजन, एमडी केवी महेंद्रू विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर प्रिंसिपल सुरजीत कौर ने बताया कि सरला पठानिया ने स्कूल के लिए 25 साल अपनी सेवाएं दी हैं और वह सेवानिवृत हुई हैं।  स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमेन मनीमहेश शर्मा ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की स्कुल उनके कार्यों को हमेशा याद रखेगा। इस मौके स्कूल की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पवन देवी, रजिंदर कुमार, कुणाल, रजनी वाला, पूनम देवी, रजनीश कुमार, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments