Sunday, May 17, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeदिल्लीसोना-चांदी में भारी गिरावट, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका

सोना-चांदी में भारी गिरावट, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका

वैश्विक उथल-पुथल के बीच धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम

प्रथम न्यूज। नई दिल्ली (ब्यूरो)- अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इससे आभूषण खरीदने और निवेश की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है।
16 मई को मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2.22 प्रतिशत टूटकर 4,574 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव और निवेशकों की बदलती रणनीति के कारण कीमती धातुओं में दबाव बना हुआ है।
दिल्ली के बुलियन बाजार में चांदी की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी 21,600 रुपये टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि पिछले कारोारी सत्र में इसका भाव 2,96,600 रुपये था।
कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई। सोना 3,528 रुपये गिरकर 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी 19,876 रुपये टूटकर 2,71,226 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments