पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 3 सप्ताह का समय दिया
चंडीगढ़ (एएम नाथ) पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सिक्योरिटी के मामले में आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार को 3 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का समय दिया।दरअसल आज भाजपा के राज्यसभा सांसद व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा मामले की सुनवाई आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में हुई। मामले में जवाब दाखिल करने के लिए राज्य सरकार ने 3 सप्ताह का समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर दिया।
जवाब दाखिल करने के आदेश
अदालत ने अगले बुधवार को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए है। सुनवाई के दौरान अदालत ने पंजाब सरकार से पूछा कि पंजाब पुलिस किन अधिकारियों और लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। राज्य के भीतर और राज्य से बाहर सुरक्षा देने के लिए क्या मानदंड तय किए गए हैं।बता दें कि इस साल अप्रैल में हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन किया, जिसके बाद पंजाब सरकार ने उनके घर की सुरक्षा वापस ले ली थी। उनके घर के बाहर तैनात करीब 10 पुलिसकर्मियों को हटाया गया, जिससे जालंधर में उनके घर के बाहर प्रदर्शन हुआ और दीवारों पर ‘गद्दार’ लिखा गया।वहीं सुरक्षा हटने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप कर CRPF कमांडो की सुरक्षा मुहैया कराई। हरभजन ने सुरक्षा हटाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, और अदालत ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

