Homeराष्ट्रीयअसम में भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंड करते ही लगी...

असम में भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंड करते ही लगी आग

असम, प्रथम न्यूज (ब्यूरो)- इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि असम के जोरहाट में रौरिया एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक असम के जोरहाट में रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था।
हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा विमान के संचालन के दौरान हुआ। यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है।
इस घटना में किसी के हताहत होने, नुकसान की सीमा या घटना के कारण के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments