Sunday, June 14, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeराष्ट्रीयकालकाजी में आग का तांडव: सिलेंडरों के धमाकों से दहला इलाका, दमकल...

कालकाजी में आग का तांडव: सिलेंडरों के धमाकों से दहला इलाका, दमकल कर्मियों ने बुजुर्ग महिला को बचाया

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में रविवार तड़के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि रेस्टोरेंट में रखे तीन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर एक-एक कर धमाकों के साथ फट गए। धमाकों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना देश बंधु गुप्ता कॉलेज के समीप स्थित एक बहुमंजिला इमारत में हुई, जिसके भूतल पर रेस्टोरेंट और ऊपरी मंजिल पर बैंक्वेट हॉल संचालित होता है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया।

आग और धुएं के बीच दूसरी मंजिल पर फंसी एक बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए दमकल कर्मियों ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके अलावा, सुरक्षा के मद्देनजर पास की इमारत में मौजूद करीब एक दर्जन लोगों को भी तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

प्रशासन के अनुसार हादसे के समय रेस्टोरेंट बंद था, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रभावित भवन की सुरक्षा का आकलन किया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग और विस्फोटों के कारण भवन को काफी नुकसान पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments