Tuesday, May 26, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeदिल्लीघटे पेट्रोल-डीजल के दाम..

घटे पेट्रोल-डीजल के दाम..

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई नरमी से देश के उपभोक्ताओं को गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में थोड़ी राहत मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दो दिनों में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो हुआ है और डीजल का भाव 37 पैसे प्रति लीटर कम हुआ है। इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 90.78 रुपये, 90.98 रुपये, 97.19 रुपये और 92.77 रुपये प्रति लीटर हैं। डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में घटकर क्रमश: 81.10 रुपये, 83.98 रुपये, 88.20 रुपये और 86.10 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में 21 पैसे, कोलकाता में 20 पैसे जबकि चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। वहीं, डीजल का भाव दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे जबकि मुंबई में 22 पैसे और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments