Homeगुरदासपुरपंजाब में ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड

पंजाब में ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड

युवक ने चाची, भाई और दोस्त को गोलियों से भूना; खुद भी दी जान

गुरदासपुर के बटाला में जमीनी विवाद में चली अंधाधुंध फायरिंग

गुरदासपुर (ब्यूरो)- पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी चाची, नाबालिग चचेरे भाई और दोस्त की हत्या कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के बटाला में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने जहां जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी चाची और नाबालिग चचेरे भाई की हत्या कर दी। यही नहीं, आरोपी ने उसे रोकने के लिए आगे आए अपने ही फौजी दोस्त को भी गोली मार दी।
इसके तुरंत बाद आरोपी ने खुद के सिर में भी गोली मार आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनजोत सिंह नामक युवक ने कथित तौर पर जमीन विवाद के चलते अपनी सगी चाची हरजीत कौर और 12 वर्षीय चचेरे भाई हरि अमृतपाल सिंह को गोली मार दी।
इसी दौरान उसका दोस्त प्रगट सिंह, जो सेना का जवान बताया जा रहा है, उसे रोकने के लिए आगे आया, लेकिन आरोपी ने उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मनजोत सिंह अपने घर पहुंचा और रसोई में जाकर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में कुल चार लोगों की मौत हो गई।
इन सभी की लाशें घर के अंदर, बाहर और आरोपी की लाश घर की किचन में मिली। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला के डेड हाउस में रखवा दिया है। आज शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments