Homeराष्ट्रीयभारत में इबोला अलर्ट : युगांडा से आई महिला निगरानी में, सैंपल...

भारत में इबोला अलर्ट : युगांडा से आई महिला निगरानी में, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

प्रथम न्यूज। नई दिल्ली  (ब्यूरो)- इबोला वायरस को लेकर भारत में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर युगांडा से पहुंची 28 वर्षीय महिला को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया है। महिला को एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार महिला में फिलहाल इबोला के गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन शुरुआती स्वास्थ्य संकेतों को देखते हुए जांच जरूरी समझी गई। एयरपोर्ट हेल्थ टीम ने प्राथमिक स्क्रीनिंग के बाद उसे मेडिकल निगरानी में भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, भारत पहुंचने के बाद महिला एक होटल में ठहरी थी। बाद में शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस होने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला की स्थिति स्थिर है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर दोबारा जांच भी की जाएगी। फिलहाल पहली रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इधर, अफ्रीकी देशों में इबोला संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में युगांडा और कांगो में बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई थी।

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को 21 दिनों तक स्वास्थ्य पर नजर रखने और किसी भी लक्षण की स्थिति में तुरंत मेडिकल सहायता लेने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments