Saturday, June 20, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलमंडीमंडी कोर्ट में सनसनी: सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी पर फेंका...

मंडी कोर्ट में सनसनी: सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी पर फेंका संदिग्ध तरल, FIR दर्ज

अदालत के भीतर खौफनाक वारदात, पत्नी पर अज्ञात पदार्थ छिड़कने का आरोप

मंडी (एएम नाथ)- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अदालत की कार्यवाही के दौरान अपनी पत्नी पर कथित तौर पर एक संदिग्ध तरल पदार्थ छिड़क दिया। घटना के बाद कोर्ट रूम में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बल्ह क्षेत्र के बग्गी की रहने वाली रीमा अपने वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए अदालत में मौजूद थीं। इसी दौरान उनके पीछे खड़े पति मुकेश कुमार ने कथित रूप से उन पर किसी अज्ञात द्रव का छिड़काव कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि पदार्थ गिरते ही उनकी पीठ और हाथ पर तेज ठंडक महसूस हुई। उन्होंने जब पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी के हाथ में एक छोटी शीशी थी और वह दोबारा कुछ फेंकने की कोशिश कर रहा था।
रीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके हाथ पर तेल जैसा चिपचिपा पदार्थ लगा था। उन्होंने आशंका जताई कि यह कोई जहरीला, नशीला या तेजाब जैसा खतरनाक रसायन हो सकता है, जिसका इस्तेमाल उन्हें नुकसान पहुंचाने या उनकी जान को खतरे में डालने की नीयत से किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, संदिग्ध पदार्थ की वास्तविक प्रकृति का पता लगाने के लिए राज्य फॉरेंसिक प्रयोगशाला की टीम को जांच में शामिल किया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ नमूनों की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि तरल पदार्थ क्या था और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments