Friday, May 22, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeराष्ट्रीयमैराथन मंत्रिपरिषद बैठक में PM मोदी का मंत्र; जनता को मिले बेहतर...

मैराथन मंत्रिपरिषद बैठक में PM मोदी का मंत्र; जनता को मिले बेहतर जीवन

कहा, 2047 के विजन को लक्ष्य बनाकर करें काम, साढ़े चार घंटे चली कैबिनेट बैठक

लोगों के दैनिक जीवन को सरल बनाने पर जोर, मंत्रियों को PM मोदी ने दिए बड़े निर्देश

नई दिल्ली (एएम नाथ)
केंद्र सरकार की मंत्रिपरिषद की अहम बैठक सेवा तीर्थ में करीब साढ़े चार घंटे तक चली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम करने का निर्देश दिया। बैठक में सरकार की दीर्घकालिक योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और आम जनता के जीवन को आसान बनाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि विकसित भारत 2047 केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सरकार की ठोस प्रतिबद्धता है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे अपने-अपने मंत्रालयों की योजनाओं और नीतियों को आने वाले वर्षों की जरूरतों के हिसाब से तैयार करें।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य की राजनीति और प्रशासन को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अब पुरानी उपलब्धियों पर रुकने का समय नहीं है, बल्कि आने वाले वर्षों की चुनौतियों और अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। PM ने मंत्रियों से कहा, “जो हो गया उसे पीछे छोड़िए और आगे की तैयारी कीजिए।” बैठक में यह भी जोर दिया गया कि सरकार का हर फैसला आम नागरिक के हित और सुविधा को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में लोगों के दैनिक जीवन को सरल बनाने पर विशेष चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों का असर सीधे जनता तक दिखना चाहिए। इसके साथ ही संरचनात्मक सुधारों यानी रिफॉर्म्स को तेज गति से लागू करने पर भी जोर दिया गया। कई मंत्रालयों ने अपनी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रजेंटेशन दिए। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को सलाह दी कि वे शासन में “कम दखल और ज्यादा सहायता” की नीति अपनाएं, ताकि नागरिकों और उद्योगों को अनावश्यक प्रक्रियाओं से राहत मिल सके। बैठक को सरकार के अगले चरण की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments