विधायक सुशील रिंकू ने करोड़ों रुपए के प्रजेक्टों का किया शुभारंभ

जालंधर वेस्ट में चल रही है विकास कार्यों की आंधी

विधायक सुशील रिंकू ने करोड़ों रुपए के प्रजेक्टों का किया शुभारंभ

जालंधर : जालंधर वेस्ट में विकास कार्यों की आंधी चल रही है।आज विधायक सुशील रिंकू ने वेस्ट क्षेत्र में करोड़ों रुपए के प्रोजेक्टों का शुभारंभ किया। जिसमें वार्ड नं 45 मे बिजली ट्रांसफर को शिफ्ट करवाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इससे गोविंद नगर के अंदरूनी इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली हैं। वहीं वार्ड न 73 मे 1.10 लाख से बस्ती पीरदाद रोड़ पर पोल शिफ्ट करने का उद्घाटन किया गया। यह पोल सड़क से पिछे हटने से सड़क खुली हो जाने से आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी तथा ट्रेफिक सुचारू रूप से चल सकेगा।


विधायक सुशील रिंकू जी ने जालंधर वेस्ट के वार्डो में 2 करोड़ 31 लाख की लगत से सड़क निर्माण शुरु करवाया वहीं आज जालन्धर वेस्ट के वार्ड न 71 बाबू लाभ सिंह नगर में 23 लाख,रत्न नगर 50 लाख वार्ड नं 76 में 1 करोड़ 18 लाख से गौतम नगर वार्ड नं 74 में 40 लाख से नहला रोड बनाने के काम कक शुभ आरंभ किया गया।इस मौके पर पार्षद पति कमलजीत सिंह भाटिया, पार्षद प्रीत खालसा, पार्षद लखबीर सिंह बाजवा, पार्षद जगदीश समराइए, पार्षद मिंटू गुजर, पार्षद पुत्र अनुराग खिंदर, कमलदेव जोशी, तरसेम थापा, हैरी, राजीव खिंदर,गुरजीत घुमन, रमेश शर्मा, चंदन प्रकाश, बलबीर बस्सन व अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *