Friday, May 8, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरसेवा केन्द्रों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेगी सेवाएं :...

सेवा केन्द्रों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेगी सेवाएं : डिप्टी कमिश्नर

सेवा केन्द्रों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेगी सेवाएं : डिप्टी कमिश्नर
शनिवार को भी लोगों को सेवाएं प्रदान करेगें सेवा केंद्र

जालंधर, 11 जून

कोविड -19 महामारी के चलते पैदा हुए हालात में हो रहे सुधार से कोरोना काल में जारी पाबंदियों में प्रशासन की तरफ से धीरे-धीरे कुछ छूट दी जा रही है, जिसके चलते अब सेवा केन्द्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।

इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि इसके साथ ही अब सेवा केंद्र की तरफ से शनिवार को भी नागरिकों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

उन्होनें आगे बताया कि नागरिकों के लिए आनलाइन और आफलाईन ढंग से मुलाकात का समय लेने की सुविधा जारी रहेगी। उन्होनें बताया कि कुछ काउन्टर आगामी मंजूरी ले कर आने वालों के लिए आरक्षित रखे गए है, जिससे आगामी मंजूरी की व्यवस्था भी साथ ही चलती रहे।

ज़िक्रयोग्य है कि कोविड -19 के मामलों में वृद्धि के चलते सेवा केन्द्रों में सेवाएं प्राप्त करने के लिए आने वाले लोगों और स्टाफ की स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ज़िला प्रशासन की तरफ से मई महीनें की शुरुआत में सेवा केन्द्रों के समय में बदलाव करते हुए सेवा केन्द्रों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments