Homeराष्ट्रीयसोशल मीडिया पर छाया ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अकाउंट भारत में ब्लॉक

सोशल मीडिया पर छाया ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अकाउंट भारत में ब्लॉक

प्रथम न्यूज | नई दिल्ली (ब्यूरो) सोशल मीडिया पर अपने तीखे व्यंग्य और राजनीतिक कटाक्षों के कारण तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस चर्चित सैटायरिकल संगठन के आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

इंस्टाग्राम पर बनाई बड़ी पहचान

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने बेहद कम समय में सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। खासकर इंस्टाग्राम पर इस पेज के फॉलोअर्स करोड़ों में पहुंच गए। व्यंग्यात्मक कंटेंट और राजनीतिक मीम्स के जरिए यह अकाउंट युवाओं के बीच तेजी से वायरल हुआ।

संस्थापक ने जताई प्रतिक्रिया

संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें पहले से ही इस तरह की कार्रवाई की आशंका थी। उन्होंने अकाउंट ब्लॉक होने का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।

X पर दिखाई दे रहा ‘Account Withheld’

अब जब यूजर्स X पर @CJP_2029 हैंडल सर्च कर रहे हैं, तो वहां “Account Withheld” का संदेश दिखाई दे रहा है। प्लेटफॉर्म की ओर से बताया गया है कि यह कदम एक कानूनी अनुरोध के तहत उठाया गया है और फिलहाल यह प्रतिबंध केवल भारत में लागू किया गया है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, व्यंग्यात्मक कंटेंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की नीतियों को लेकर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स इसे डिजिटल सेंसरशिप बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा मान रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments