Homeहिमाचलहिमाचल प्रदेश में फिर मौसम करवट बदलेगा- मौसम विभाग

हिमाचल प्रदेश में फिर मौसम करवट बदलेगा- मौसम विभाग

शिमला(वीना पाठक)– हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम अपनी करवट बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। पांच से सात अप्रैल तक प्रदेश के मैदानी भागों में बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं। जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में चार से आठ अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पांच और छह अप्रैल को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, शुक्रवार सुबह से राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments