Tuesday, June 2, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलबिलासपुर05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड

05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड

बिलासपुर, 02 जून। (धर्मपाल) – मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड 05 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के नवीन ओपीडी परिसर के कक्ष संख्या 203 में बैठेगा। बोर्ड की कार्यवाही अंतिम लाभार्थी के चिकित्सीय परीक्षण तक जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा करेंगे। बोर्ड में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव गौतम, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा, जनरल सर्जन डॉ. तरुण कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित चौहान, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नरेश चौहान, मनोचिकित्सक डॉ. आयुष शर्मा तथा नैदानिक मनोवैज्ञानिक श्रीमती ज्योत्सना गौतम सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पात्र दिव्यांगजनों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित हों ताकि उनकी दिव्यांगता का परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।
उन्होंने बताया कि प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक दिव्यांगता प्रमाण पत्र को जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड के कम से कम दो नामित सदस्यों द्वारा प्रमाणित एवं अनुमोदित किया जाना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments