Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeपठानकोट1 अप्रैल से स्कूल खोलने संबंधी प्राइवेट स्कूल फैडरेशन ने सौंपा जिलाधीश...

1 अप्रैल से स्कूल खोलने संबंधी प्राइवेट स्कूल फैडरेशन ने सौंपा जिलाधीश को ज्ञापन– फेडरेशन बोली, सरकार की पूरी गाइडलाइंस के साथ बच्चों की सुरक्षा को बनाया जाएगा यकीनी

फकीरचंद भगत, पठानकोट राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 के मद्देनजर 31 मार्च के बाद अब 10 अप्रैल तक बंद किए गए स्कूलों के विरोध में प्राइवेट स्कूल फेडरेशन की ओर से फेडरेशन के प्रधान अवतार कोहाल की अध्यक्षता में सरकार के नाम ज्ञापन जिलाधीश संयम अग्रवाल को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्राइवेट स्कूल फेडरेशन की ओर से पुरजोर मांग की गई है कि 1 अप्रैल से फिर निजी स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाए। फेडरेशन के सदस्यों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 10 अप्रैल तक फिर से स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसका सीधा प्रभाव बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताते हुए लिखा कि चुनावी राज्यों में भारी भीड़ के बावजूद भी कोई भी कोरोना से पीड़ित नहीं हो रहा फिर आखिर पंजाब महाराष्ट्र को ही कोरोना प्रभावित क्यों कर रहा है? फेडरेशन के सदस्य ने संयुक्त रूप से बताया कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए स्कूल प्रबंधकों द्वारा समूह स्कूल को सैनिटाइज करके बच्चों को सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को समय-समय पर सैनिटाइज, मास्क, सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध किए जाएंगे। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल फेडरेशन के सदस्य अश्विनी शर्मा, करण, रामकिशन, प्रवीण, राकेश, राज, स्नेह, बलराम, तरसेम लाल , मुकेश , रणवीर राणा, सुरेंद्र जगदीश शर्मा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments