Thursday, January 22, 2026

52 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू

 (जालंधर तेजेश कुमार दीपक) स्पैशल आप्रैशन युनिटकी टीम ने नशीले पदार्थ सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ सोनू पुत्र लेखराज वासी जीटीबी नगर नकोदर के तौर पर हुई है। एसऔयू के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बस्ती अड्डा चौंक पर मौजूद थी। उक्त आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने अपनी जेब से एक लिफाफा फेंक दिया। पुलिस ने उसे काबू कर जब लिफाफे की तलाशी ली तो 52 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। आरोपी के ऊपर थाना नकोदर नशा तस्करी का मामला पहले भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles