Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलपंजाब के सूफी गायक की हिमाचल में मौत, अमृतसर के मनमीत सिंह...

पंजाब के सूफी गायक की हिमाचल में मौत, अमृतसर के मनमीत सिंह का शव धर्मशाला की करेरी लेक से बरामद, कई लाशें मलबे में दबे होने की जताई आशंका

पंजाब के सूफी गायक की हिमाचल में मौत, अमृतसर के मनमीत सिंह का शव धर्मशाला की करेरी लेक से बरामद

धर्मशाला, वीना पाठक:  क्षेत्र के करेरी गांव के साथ लगती खड्ड में सूफी गायक मनमीत सिंह बह गए थे, जिनका शव मंगलवार देर शाम को मिल गया। सोमवार को इलाके में भारी बारिश और बादल फटने की घटना हुई थी। रेस्क्यू टीम ने सिंगर का शव खड्‌ड से बाहर निकाला। मृतक मनमीत सिंह (सैन ब्रदर्स) पंजाब के अमृतसर के छेहरटा के रहने वाले थे। वे अपने भाई कर्णपाल उर्फ़ केपी व अन्य चार दोस्तों सुखदीप सूरज, अभय सिद्धू, रणवीर सिंह के साथ शनिवार को धर्मशाला घूमने आए थे। सभी रविवार को करेरी लेक घूमने गए थे।रविवार रात को तेज बारिश होने के कारण सभी करेरी में ही रुक गए थे। सोमवार को जब वापस लौटने लगे तो खड्ड को पार करते समय मनमीत सिंह जलप्रवाह में बह गया। करेरी गांव में मोबाइल सिग्नल न होने के कारण दोस्तों ने ग्रामीणों की सहायता से मनमीत सिंह को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद स्थानीय प्रशासन से संपर्क साध कर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया गया। एसएसपी जिला कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले मनमीत सिंह के करेरी लेक के समीप लापता होने की सूचना मिली थी। रेस्क्यू टीम गठित करके मनमीत सिंह को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। मंगलवार देर शाम रेस्क्यू टीम को मनमीत सिंह का शव बरामद हो गया है, जिसे धर्मशाला लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लोगों से अपील है कि मानसून का दौर है। प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। बादल फटने की घटनाएं भी यहां होती हैं। इसलिए घूमने का प्रोग्राम सोच समझकर बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments