Friday, May 8, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeपरमानंदइंजी. वरिंदर कुमार ने संभाला पठानकोट पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बतौर अतिरिक्त सर्कल...

इंजी. वरिंदर कुमार ने संभाला पठानकोट पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बतौर अतिरिक्त सर्कल इंजीनियर का कार्यभार

इंजी. वरिंदर कुमार ने संभाला पठानकोट पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बतौर अतिरिक्त सर्कल इंजीनियर का कार्यभार

— विभागीय कार्यों को पूरी पारदर्शिता एवं निष्ठा से करेंगे-इंजी. वरिंदर 
तेजिंदर सांंवल, परमानंद:
होशियारपुर पीडब्ल्यूडी में सर्कल इंजीनियर की बेहतर सेवाएं देने के चलते विभाग की ओर से इंजी. वरिंदर कुमार को पठानकोट पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बतौर सर्कल इंजीनियर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शुक्रवार को कार्यालय में पहुंचने के दौरान स्टाफ की ओर से बुक के देकर उनका भव्य स्वागत किया गया। बातचीत के दौरान इंजी. वरिंदर कुमार ने बताया कि विभागीय कार्यों को वह पूरी पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले सामान्य लोगों की परेशानियों को भी पहल के आधार पर चुना जाएगा। उन्होंने स्टाफ को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने कार्यों को पूरी तन-देहि एवं निष्ठा से निभाए। इस मौके पर सर्कल सुपरिटेंडेंट सुदेश कुमारी, सुपरिटेंडेंट मुल्ख राज, सीनियर सहायक सुभाष सिंह, सीनियर सहायक राजीव कुमार, सीनियर सहायक बलविंदरजीत कौर, सीनियर सहायक परसोत्तम, मनोज कुमार, पंकज कुमार, महेश सिंह, विजय कुमार, लता कुमारी, विजय कुमारी, नरेश कुमारी सहित सर्कल का समूह स्टाफ उपस्थित था। पठानकोट में बतौर सर्कल के इंजीनियर का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद आज सहायक सर्कल सुपरीटेंडेंट सुदेश कुमारी व वरिष्ठ सहायक सुभाष सिंह द्वारा सर्कल इंजीनियर वरिंदर कुमार का अपने अन्य स्टाफ सहित भव्य स्वागत किया गया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि विभाग में अपनी बेहतर सेवाओं को देखते हुए विभाग द्वारा उन्हें अतिरिक्त सर्कल इंजीनियर का कार्यभार सौंपा गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments