Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरभाजपा ने महिलाओं को दिया पूरा सम्मान : मोहिन्दर

भाजपा ने महिलाओं को दिया पूरा सम्मान : मोहिन्दर

भाजपा ने महिलाओं को दिया पूरा सम्मान : मोहिन्दर भगत
जालंधर: साहिल कजला जालंधर वैस्ट में भाजपा महिला मोर्चा की एक विशेष बैठक आगामी 2022 विधानसभा चुनावों के संबंध में जिला प्रधान मीनू शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विशेष रूप से प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत पहुंचे। भगत ने मीटिंग में सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है, इसलिए भाजपा महिला मोर्चा को अभी से चुनाव की तैयारियों में डट जाना चाहिए। महिला मोर्चा मोदी सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाने में अपना योगदान दें । महिला मोर्चा की सदस्याएं विधानसभा चुनाव से पहले घर घर जाकर महिलाओं से संपर्क करेंगी और उन्हें मोदी सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए किए गए कार्यों से अवगत करेंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि महिला मोर्चा जालंधर वैस्ट में पूरी लगन से काम करेगा और इस सीट को जीतकर पार्टी की झोली में डालने के लिए कार्य करेगा। भगत ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को जो सम्मान दिया वह किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया। आज केंद्र सरकार में 11 महिला मंत्री हैं। इस अवसर पर  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनीत धीर, पार्षद श्वेता धीर, संबल,मंडल प्रधान लवप्रीत गोल्डी जिला उपप्रधान भोला शर्मा ,उषा शर्मा ,सुखबीर चट्ठा ,सपना शर्मा ,गुरप्रीत पिंकी, सुमन राणा सतवंत कौर तखड़ सोनिया, कविता सेठ, लखविंदर कौर, सुमन मिश्रा ,रजनी,कमलेश रानी, सीता रानी,विमला, शकुंतला देवी,रेखा उपस्थित थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments