Thursday, May 14, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरपंजाब चुनाव:आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं सूची, जालंधर...

पंजाब चुनाव:आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं सूची, जालंधर सेंट्रल से रमन अरोड़ा होंगे उम्मीदवार

पंजाब चुनाव:आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं सूची, जालंधर सेंट्रल से रमन अरोड़ा होंगे उम्मीदवार
जालंधर, 7 जनवरी (अमित):- आम आदमी पार्टी ने 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रत्याशियों की 8वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 3 और प्रत्याशियों की घोषणा की है।आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए 3 और उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। जिसके बाद आप द्वारा घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या अब बढ़कर 104 हो गई है। पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान और पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह (विधायक) की तरफ से गुरुवार को पार्टी मुख्यालय से हस्ताक्षरित सूची के अनुसार पार्टी ने बहुचर्चित विधानसभा क्षेत्र जालंधर सेंट्रल से समाज सेवक रमन अरोड़ा को प्रत्याशी घोषित किया गया है,जोकि खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के वॉइस चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर आप में शामिल हुए हैं। वही विधानसभा गुरूहरसहाय से फोजा सिंह और अबोहर विधानसभा हलके से दीपक कंबोज को आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments