Sunday, May 24, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजम्मूलेह में हेलीकॉप्टर क्रैश पर मौत को दे दी मात

लेह में हेलीकॉप्टर क्रैश पर मौत को दे दी मात

जिंदा बचे अफसरों का विक्ट्री साइन

न्यूज। जम्मू (ब्यूरो प्रथम)- भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर लेह इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। हेलीकॉप्टर चला रहे लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी इस हादसे में घायल हुए हैं। उनके साथ बैठे 3 इन्फैंटरी डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल सचिन मेहता भी घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद जवानों की तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो पहाड़ों पर बैठे हैं और विक्ट्री का साइन बनाए हुए हैं। उनका जज्बा देखकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे।

खतरनाक था हादसा
फोटो में साफ दिख रहा है जवान खतरनाक इलाके में जमीन पर लेटे हुए हैं। तीनों जवान इस हादसे में करिश्माई तरीके से बच गए। जब सभी जवान जमीन पर थे तो मेजर जनरल मेहता ने अपने मोबाइल से सेल्फी ली तो दूर खड़े जवान ने उन्हें विक्ट्री साइन दिखाया। पास में ही चीता हेलीकॉप्टर का मलबा दिख रहा है। वहीं दूर-दूर तीनों जवान दिख रहे हैं।
तीनों अधिकारी सुरक्षित

सेना ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सेना के तीनों जवान इस हादसे में करिश्माई तरीके से सुरक्षित हैं। सेना ने बताया कि 20 मई को ये हादसा हुआ था जिसकी जानकारी अभी दी जा रही है। सेना ने बताया कि इस हादसे में तीनों अधिकारी घायल हुए हैं लेकिन सुरक्षित हैं। सेना ने बताया कि जनरल ऑफिसर कमांडिंग भी हेलीकॉप्टर में सवार थे। उनके साथ दोनों पायलट भी सुरक्षित हैं।

जवानों का बचना करिश्मे से कम नहीं
आम तौर पर ऊंचाई वाले इलाके में हेलीकॉप्टर उड़ाना काफी कठिन माना जाता है। ऐसे में लेह जैसे दुर्गम इलाके में जवानों का सुरक्षित बचना किसी करिश्मे से कम नहीं है। सभी जवान तस्वीरों में बिल्कुल सुरक्षित दिख रहे हैं। उनका इलाज जारी है। हेलीकॉप्टर इस घटना में पूरी तरह टूट गया है। हेलीकॉप्टर के पंखें और सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments