Saturday, June 13, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरबीएमएस फैशन शोरूम फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे...

बीएमएस फैशन शोरूम फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर एक आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: (महेश रहेजा) – जालंधर में किशनपुरा रोड स्थित बीएमएस फैशन शोरूम पर हुई फायरिंग की घटना को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ट्रेस कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में शामिल आरोपियों के तार बस्तीयात क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और घटना को अंजाम देने वाले शूटरों की पहचान भी कर ली गई है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि घटना के तुरंत बाद डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, सीआईए तथा अन्य पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने फायरिंग में शामिल एक आरोपी कुश निवासी घास मंडी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे शूटर की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों शूटर किसी विदेशी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के संपर्क किस विदेशी नेटवर्क से थे और उन्हें वारदात को अंजाम देने के निर्देश कहां से मिले।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने बीएमएस फैशन शोरूम के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। गोलियां लगने से शोरूम के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच तेज कर दी थी।

इस बीच शोरूम मालिक को विदेश से संचालित एक नंबर से धमकी भरी कॉल भी आई, जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से लेते हुए पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और फायरिंग तथा फिरौती के पीछे सक्रिय पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments