Wednesday, June 24, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरखानपुर में अलमस्त बाबा नारायण दास जी के मेले में गायक चन्नी...

खानपुर में अलमस्त बाबा नारायण दास जी के मेले में गायक चन्नी गिल ने बांधा समां

जालंधर, 24 जून (महेश रहेजा) – बंगा हलके के प्रसिद्ध नगर खानपुर में अलमस्त बाबा साईं लोक 108 नारायण दास जी महाराज का वार्षिक तीन दिवसीय जोड़-मेला गांव और क्षेत्र की संगतों द्वारा बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सेवादारों द्वारा दो श्री अखंड पाठ साहिब के भोग श्रद्धापूर्वक डलवाए गए।

मेले के दूसरे दिन राजा साईं खुसरोपुर वालों की अगुवाई में संगतों के साथ मेहंदी की रस्म अदा की गई। मेले के अंतिम दिन बाबा साईं लोक और गुरु महाराज जी के जयकारों के बीच ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ झंडा साहिब महाराज जी चढ़ाया गया।

मेले में गायक मुख्तियार झम्मट, नीरज, दलवीर साबर, कौर सिस्टर्स, साबरी साब, प्रो. रामपाल बंगा, रमता, रणजीत कौर, मनीमान, मुबारक अली और चन्नी गिल सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

मेले की रौनक बढ़ाते हुए, मधुर और शानदार प्रस्तुति देने वाले गायक चन्नी गिल ने अपनी सूफी और अनूठी गायकी से उपस्थित संगतों को झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया।

अलमस्त बाबा नारायण दास साईं लोक ट्रस्ट के सदस्यों में चेयरमैन हंसराज बंगा, राजा साईं खुसरोपुर, इंजीनियर नरेंद्र बंगा, प्रधान चमन लाल बंगा, उपप्रधान दविंदर बंगा, कैशियर कुलविंदर रत्तू, सोमनाथ बंगा, गोबिंद बंगा, बलजिंदर सुम्मन, सुरजीत रत्तू, हरनाम दास बंगा, तिलक राज बंगा, जसपाल बंगा, हरचरण बंगा, कश्मीर बंगा, सौदागर बंगा, जगन्नाथ बंगा तथा सरपंच अवतार कौर आदि ने कलाकारों और संगतों को सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया।

बचड़ापट्टी गुरुद्वारा साहिब की ओर से छबील और कोल्ड कॉफी का लंगर लगाया गया, जबकि गुरु का लंगर निरंतर चलता रहा। प्रताप सिंह बंगा ने मंच संचालन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments