Thursday, May 7, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeगुरदासपुरनशे के ओवरडोज से नौजवान की हुई मौत, तीन साथियों के खिलाफ...

नशे के ओवरडोज से नौजवान की हुई मौत, तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज

गुरदासपुर – (संदीप सन्नी)-नशे के ओवरडोज से मौत होने के मामले में थाना कलानौर ने तीन युवाओं पर केस दर्ज किया। शिकायतकर्ता जोधा सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी दोस्तपुर के अनुसार उसका छोटा भाई मनप्रीत सिंह (22 वर्षीय) शाम साढे 7 बजे घर से कहीं चला गया था। अगले दिन सुबह 8 बजे पता चला कि उसका भाई धुस्सी बांध कच्चे रास्ते पर बेहोशी का हालत में पड़ा है, जिसकी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे पता चला है कि उसके छोटे भाई को आरोपी तरसेम सिंह निवासी गडिडयां कलां घर से बुलाकर अपने गांव ले गया था। जहां आरोपी जोबनप्रीत सिंह निवासी गडिडयां कलां और मनप्रीत सिंह ने नशे का टीका लगाया था। मनप्रीत सिंह के अधिक मात्रा में टीका लगने से वह बेहोश हो गया था। जिसे आरोपी बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर फेंक कर चले गए। उसके भाई की इलाज में हुई देरी के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस पड़ताल के बाद आरोपी तरसेम सिंह, जोबनप्रीत सिंह और रोहित निवासी दोस्तपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments