Saturday, April 20, 2024

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Akhilesh Yadav’s taunt on BJP leaders, said – what is fashion, they do not know | अखिलेश यादव बोले- BJP नेताओं का बस चलेगा तो एक दिन पिज्जा और बर्गर भी बंद करवा देंगे

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कन्नौजएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
फटी जींस वाले बयान पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब बीजेपी वाले पिज्जा और बर्गर भी बंद करवा देंगे। - Dainik Bhaskar

फटी जींस वाले बयान पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब बीजेपी वाले पिज्जा और बर्गर भी बंद करवा देंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार देर रात अचानक कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग फैशन क्या होता है, यह नहीं जानते। इनका बस चलेगा तो एक दिन पिज्जा और बर्गर भी बंद करवा देंगे।

दरअसल, मथुरा से लखनऊ जाते वक्त अचानक देर रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे। यहां के बाद वह थोड़ी देर के लिए पार्टी कार्यालय रुके। यहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मीडिया से मुखातिब हुए।

इस बीच उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर बोलते हुए कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी के लोग फैशन नहीं समझते। इनको फैशन से कोई मतलब नहीं है। नई पीढ़ी क्या चाहती है वो भी उन्हें नहीं मतलब। भारतीय जनता पार्टी को मौका मिल जाए तो यह नई पीढ़ी जो वॉट्सएप कर रही है, चला रही है, देख रही है, उसको भी देख ले। भाजपा नहीं चाहती कि नौजवान आगे बढ़े, अपनी समझ से रहें, अपनी समझ से जीवन जिएं।

एक दिन पिज्जा व बर्गर भी बंद करवा देंगे भाजपा वाले
अखिलेश ने कहा कि एक दिन आएगा भाजपा बर्गर बंद करा देगी। भाजपा पिज्जा बंद करवा देगी। कहेगी यह नूडल्स चीन के हैं, यह भी बंद करो। इसीलिए ऐसे विचार आप सुनते हो फटी जींस। अरे किसी को पहनना है कुछ भी पहने। आप बाजार में लाने क्यों दे रहे हो। भारतीय जनता पार्टी के स्वदेशी मंच के लोग कहां है। यह जींस विदेश से ही आ रही होगी। विदेश से ही हमारे लोग तो सीख रहे हैं। नई पीढ़ी यदि अमेरिका से मुकाबला करना चाहती है, तो भारतीय जनता पार्टी को खुश होना चाहिए।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,352FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: