Monday, June 1, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरबुलंपुर में पकड़ा गया चिट्टे के साथ एक युवक

बुलंपुर में पकड़ा गया चिट्टे के साथ एक युवक

जालंधर, दीपक सैनी:  मकसूदां थाना के अंतर्गत आते बुलंपुर पिंड भल्ला मोबाइल हाउस के सामने गली से एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ पकड़ा गया, जो बोलेरो पिक अप गाड़ी में बुलंपुर आया था जिसका नंबर PB08EQ2793 जिसकी गुप्त सूचना मकसूदां थाने में दी गई। मौके पर पहुचे थाना मकसूदां की पुलिस ने जांच शुरू की और युवक को अपने साथ ले गई। जब तक पत्रकार दीपक सैनी वहाँ पहुचे तब तक पुलिस अपना काम कर चुकी थी। थाना प्रभारी एसएचओ कवलजीत सिंह बल से जब इसके बारे में फोन से बात की तो उन्होंने पहले तो मना कर दिया, फिर बोले कि अभी हम युवक से पूछ ताछ कर रहे है। युवक का नाम पूछा गया तो पुलिस ने कुछ नही बताया। यहाँ बुलंदपुर के कुछ निवासियों से बात की तो उन्होंने बताया कि कई दिनों से कुछ लड़के भल्ला मोबाइल हाउस के सामने वाली गली में नशे के चक्कर मे आते जाते है। रात को गांव वालो ने और सरपंच सुरजीत ने पुलिस को शिकायत की और पुलिस मौके पर पहुच एक युवक को पकड़ा। वही गुप्त सूचना से पता चला कि पुलिस ने युवक की आते ही विडियो बनानी शुरू की जब युवक को पूछा कि तुम यह चिट्टा कहा से लेते हो तो उसने वीडियो में बताया युवक ने बुलंपुर के किसी निवासी की पुष्टि की है, फिर पुलिस ने युवक को गाड़ी में बैठाया और ले गए। आप को बता दे कि इस तरह के कई केस मकसूदां थाना के अंतर्गत पिछले 2 महीनों में होती आ रही है। चोरी,स्नैचिंग, मर्डर और नाशा जैसे कई मामले यहाँ होना आम बात हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments