Wednesday, May 13, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलऊनाकैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार ऊना आएंगे अनुराग सिंह ठाकुर

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार ऊना आएंगे अनुराग सिंह ठाकुर

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार ऊना आएंगे अनुराग सिंह ठाकुर
ऊना, 22 अगस्त(विवेक अग्रवाल,अशवनी शर्मा)— केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सूचना-प्रसारण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जिला ऊना के पहले दौरे पर हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सोमवार सांय 4.15 बजे कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लठियाणी पहुंचेंगे और 4.35 बजे बंगाणा पहुंचने के बाद लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सांय 5.15 अनुराग ठाकुर थाना कलां, 5.35 बजे खुरवाईं, 5.50 बजे कोटला कलां पहुंचेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय सूचना-प्रसारण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शाम 6.15 बजे ऊना, 7.45 बजे देहलां तथा 8.05 बजे मैहतपुर पहुंचेंगे। इस दौरान ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, राजेश ठाकुर, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति अनुराग ठाकुर का स्वागत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments