Homeअंतर्राष्ट्रीयFiring News: फिलीपींस में बीच सड़क गोलियों से भूना पंजाबी युवक, फाइनेंस...

Firing News: फिलीपींस में बीच सड़क गोलियों से भूना पंजाबी युवक, फाइनेंस का था कारोबार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव दौलतपुरा निवासी एक पंजाबी युवक की फिलीपींस (Philippines) की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ मनीला में रहकर फाइनेंस का कारोबार करता था। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात 8 मई को उस समय हुई जब रणजीत सिंह अपने काम के सिलसिले में बाइक पर बाजार जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसका पीछा किया और अचानक उस पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से रणजीत सिंह के सिर के पीछे गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments