Friday, March 24, 2023

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

गौ सेवा के लिए खुल कर किया दान , प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बने मिसाल एएसआई अनिल कुमार ने गौशाला के पानी की व्यवस्था की

गौ सेवा के लिए खुल कर किया दान , प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बने मिसाल एएसआई अनिल कुमार ने गौशाला के पानी की व्यवस्था की

बद्दी 12 जून। सचिन बैंसल: पुलिस विभाग ने तैनात एएसआई अनिल कुमार प्रदेश भर के सभी कर्मचारियों के लिए एक मिसाल बने है। अनिल कुमार ने गौशाला के लिए दिल खोल कर दान किया और गांव के ट्यूबवैल का निर्माण कराया जिससे पानी के तरस रही 60 गांव के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराई। पुलिस अधिकारी के इस पुनीत कार्य की सभी लोग प्रंशसा कर रहे है। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ. बल्लभ पथिरिया ने उन्हें सम्मानित किया।
प्रदेश गो सेवा आयोग ने हमीरपुर जिले के बिझड़ी में गौशाला बनाई। और इस गौशाला में 60 गाय पल रही है लेकिन यहां पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। यहां पर रखे कर्मचारी इस गायों के लिए ढो कर पानी पिलाते थे। जिससे उनका अधिकांश समय पानी ढोने में व्यतीत हो जाता था। जबकि पशुचारा आदि के लिए उनक ेपास समय नहीं रहता था। वर्तमान में गर्मियों के दौरान यहां पर पानी और ज्यादा किल्लत हो गई। इस बात का पता बिझड़ी थाने के एएसआई अनिल कुमार को पता चला तो उन्होंने गौशाला में पानी की व्यवस्था करने की ठान ली और ढाई लाख रुपये अपने खाते से निकाल कर गायों के लिए पानी की व्यवस्था कराई। यहां पर एक ट्यूबवैल का निर्माण कराया। अब गांव के जहां पीने के पानी मिल रहा है वहीं गायों को गर्मी से बचाने के लिए नहलाया भी जा रहा है।
गौ सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि एएसआई अनिल कुमार इस पुनीत कार्य के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ. बल्लभ पथिरिया ने शाल और टोपी पहना कर सम्मानित किया। अनिल कुमार प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक मिसाल बने है। जो गौ सेवा के लिए खुल कर दान करने के लिए आगे आये है।

 

Previous articlee-paper, 12th June
Next article13th June

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

%d bloggers like this: