Friday, June 20, 2025

हटली के रिवाड़ श्री मद्भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण ओर रुक्मणि का हुआ विवाह

हटली के रिवाड़ श्री मद्भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण ओर रुक्मणि का हुआ विवाह
–हटली के रिवाड़ में कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा कर रहे अमृत वर्षा, उमड़ भीड़
 
बंगाणा(जोगिंद्र देव आर्य): उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली के गांव रिवाड के नरेश शर्मा के घर चल रही श्री मद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा जी ने भगवान श्री कृष्ण ओर रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया।  बड़ी धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण ओर रुक्मणि का विवाह किया गया। कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने कहा कि श्री मद भागवत कथा में केवल भगवान ओर भक्त की भक्ति को दिखाया गया है। कि किस प्रकार व्यक्ति जीवन व्यतीत करके मोक्ष को पा सकता है। ओर श्री मद भागवत कथा भगवान द्वारा कलयुग के व्यक्ति के लिए सरल जीवन व्यक्ति करने का मार्ग दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में अतीत से ही संतों, ऋषियों, और महापुरुषों ने समाज को नैतिकता, अध्यात्म, और मानवता के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है। विद्वानों, ज्ञानी व्यक्तियों, या धर्मगुरुओं की वाणी का तातपर्य समाज को सही दिशा प्रदान करने का प्रयास मात्र है। अध्यात्म और ज्ञान का उद्देश्य हमेशा मानव कल्याण होना चाहिए, और यही सच्चे संतों और विद्वानों का संदेश होता है। कथा विराम के बाद भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया गया।  इस कथा का संसार चंद, नरेश शर्मा, नीलम कुमारी, नवीन कुमार, ईशा शर्मा, ज्योति वर्जाता, सुशील कुमार रिंकू नीना कुमारी समेत कईयों ने श्रवण किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles