Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरजालंधर में फिर से चली गोली हुआ मौत, पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था...

जालंधर में फिर से चली गोली हुआ मौत, पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम

जालंधर (ब्यूरो): ताज़ा जानकारी के अनुसार जैन करियाना स्टोर के मालिक सचिन जैन की मौत हो गई है। बता दें कि बीती रात सोढल रोड पर स्थित उनके दुकान पर उन्हें गोली मार दी थी। गोली सचिन के छाती पर लगी थी। सचिन जैन को जालंधर के चार से पांच अस्पतालों में लेकर गए लेकिन किसी भी डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। बाद में उसे पटेल अस्पताल दाखिल करवाया गया जहा इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। पिछले कुछ महीनों में लगातार हो रही गोलीकांड से महानगर में दहशत का माहौल है। यहा पुलिस प्रशासन लगातार हो रही गोली कांड को रोकने में विफल रही हैं वहीं महानगर के हॉस्पिटल के डाक्टर भी अपनी जिम्मेदारी से भटकते नजर आ रहे हैं। बदमाशों द्वारा लगातार गोलियां चला कर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। बदमाशों के पास बंदूकें कहा से आई? वो शहर में कैसे घूम रहे हैं? लगातार गोली मारकर हत्याएँ होने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने सबब नहीं लिया है। मानों जैसे पुलिस तंत्र पूरी तरह फैल हो चुकी है। अब पुलिस जाँच से पता चलेगा कि हत्या रंजिशन की गई हैं या लूट के लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments