Homeजालंधरजालंधर में लाक डाउन दौरान दुकाने खोलने पर पुलिस ने काटे चालान

जालंधर में लाक डाउन दौरान दुकाने खोलने पर पुलिस ने काटे चालान

जालंधर 16 मई ( देव राज )

जालंधर पुलिस ने आज फिर कोरोना नियमों की उल्लंघना करने वाले लोगो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जालंधर के रस्ता मोहल्ला, अटारी बाजार, किल्ला मोहल्ला, फगवाड़ा गेट, खिंगरा गेट सहित अन्य अंदरूनी बाज़ारों में छापामारी की। बता दे कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन दौरान सभी बाजार व दुकाने पर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन दौरान गैर-जरुरी सामान की दुकाने, नाई की दुकाने, सलून व अन्य दुकाने खोल रखी थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत छापेमारी की गयी।

इस समबन्ध में अधिक जानकारी देते हुए मौके पर उपस्थित थाना डिवीज़न नंबर 3 के एएसआई दलीप सिंह ने बताया कि जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों अनुसार थाना डिवीज़न नंबर 3 के प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आज जालंधर के प्रमुख अंदरूनी बाज़ारों में कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लगाए वीकेंड लॉकडाउन दौरान कोविड नियमों के विरुद्ध आज अंदरूनी बाजारों में कुछ दुकानदारों ने दुकाने खोल रखी थी, पुलिस पार्टी द्वारा दुकानदारों के चालान काटे गए और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त दुकानदार अगर फिर कोरोना नियमों की उल्लंघना करते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments