Monday, May 11, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरजालंधर में निर्माणाधीन इमारत में मज़दूर का मर्डर

जालंधर में निर्माणाधीन इमारत में मज़दूर का मर्डर

जालंधर, 18 जुलाई : पठानकोट रोड स्थित निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल में रविवार को एक मजदूर की लाश मिली। जांच करने पर मजदूर के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले है। मृतक की पहचान मूलरूप से यूपी के रहने वाले धर्मवीर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन शापिंग मॉल में आज उस समय हड़कंप मच गया जब मज़दूर का खून से सना शव मिला। सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक का नाम धर्मवीर है। वे शॉपिंग मॉल निर्माण के लिए काम कर रहा था। मृतक के सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इमारत के निर्माण के लिए वहां करीब 200 मजदूर काम कर रहे हैं। मृतक ठेकेदार के लिए काम करता था। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड तरसेम लाल ने बताया कि वह डियूटी पर था। इस दौरान वहां मज़दूरों ने उसे बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिल पर मज़दूर का शव पड़ा है। सूचना तुरंत बिल्डिंग मालिकों और पुलिस को दी गई। चर्चा है कि मज़दूर का पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 के एस.एच.ओ. रविन्द्र पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ मज़दूरों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी रविन्द्र का कहना है कि फिलहाल मामला ब्लाईंड है। पुलिस द्वारा मामला जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments