Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलशिमलाजन आशीर्वाद यात्रा में उमड़े जन सैलाब से अनुराग ठाकुर का हिमाचल...

जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़े जन सैलाब से अनुराग ठाकुर का हिमाचल की राजनीति में बढ़ा कद

जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़े जन सैलाब से अनुराग ठाकुर का हिमाचल की राजनीति में बढ़ा कद
विवेक अग्रवाल
शिमला,
केन्द्र में अनुराग ठाकुर का कद बढ़ चुका है। पहले वित्त मंत्रालय में एमओएस का दर्जा और अब कैबिनेट मंत्री का पद। खेल और सूचना प्रसारण मंत्री बनने के उपरांत पहली बार प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा पर हैं। जगह-जगह अनुराग ठाकुर की धूम मची हुई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि सभी अनुराग से मिलने को लेकर बेताब थे। धूमल के चुनाव हारने के उपरांत जिला के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हताश व निराश थे और जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने अनुराग को केन्द्र में महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी उसके उपरांत पार्टी के कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं। यही कारण है कि जिलाभर में उत्साह उमंग का माहौल देखते ही बन रहा है। अनुराग ठाकुर 22 अगस्त से हमीरपुर जिला के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अनुराग देखते ही देखते कुछ ही वर्षों में पहले क्रिकेट मैदान फिर राजनीतिक गलियारों से होते हुए कब देश की राजनीति के केन्द्र दिल्ली में भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्तरीय नेतृत्व के तले नायाब हीरा बन गए, पता ही नहीं चला। हमीरपुर जिला को अनुराग पर नाज है। जिले की सीमा नादौन विधानसभा क्षेत्र के कलूर में प्रवेश करेंगे उनके स्वागत के लिए नादौन से लेकर जिले की चारों विस क्षेत्रों में सजावट की गई है। जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं जिनपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल के अतिरिक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप व अनुराग ठाकुर के अतिरिक्त जिले के कई समस्त नेताओं के फोटो भी लगाए गए हैं। हमीरपुर शहर के हर चौराहे पर व सड़कों पर यह सजावट की गई है। नादौन से लेकर जिला मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर अनुराग का जोरदार स्वागत होगा। जिला मुख्यालय पर 22 अगस्त शाम को सर्किट हाउस में मीडिया के साथ रू-ब-रू होंगे। गांधी चौक पर 23 अगस्त को उनका भव्य स्वागत का कार्यक्रम रखा गया और यहीं पर एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उसके उपरांत वह बड़सर विस क्षेत्र से होते हुए जिला ऊना के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले 23 अगस्त तक को प्रात: अपनी कुलदेवी अवाहदेवी माता की अपने परिजनों संग माता से आशीर्वाद लेंगे। यह जन आशीर्वाद यात्रा प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा के आदेशानुसार हो रही है और अनुराग को एक बड़ी जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री के तौर पर सौंपी गई है ऐसे में भाजपा पूरी एकजुटता के साथ उनके स्वागत में जुटी हुई है। जिले को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया जाएगा और पहली बार किसी केन्द्रीय मंत्री के स्वागत के लिए इतने बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिले के समस्त भाजपा विधायक, पूर्व विधायक व चुनावों में प्रत्याशी रहे उम्मीदवारों के अतिरिक्त बोर्डों निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अतिरिक्त नगर इकाईयों के पंचायती संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments