Sunday, May 31, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलऊनाजन जागरण पद यात्रा से पहले ऊंना में कांग्रेस ने निकाली प्रभात...

जन जागरण पद यात्रा से पहले ऊंना में कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी


जन जागरण पद यात्रा से पहले ऊंना में कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी

देवेन्द्र भुट्टो ने यात्रा में दिखाया दमखम , सवको साथ लेकर चले

ऊना, 16 नवंबर(विवेक अग्रवाल):
ऊंना के कुटलैहड़ विधानसभा में मंगलवार सुबह कांग्रेस पार्टी द्वारा जन जागरण पद यात्रा निकाली, जिसके तहत कांग्रेस सेवादल ने प्रभात फेरी निकाली । जिसमे काफी संख्या में सेवादल से जुड़े लोगों और कांग्रेस पार्टी के वर्करों ने भाग लिया यह प्रभात फेरी झलेडा और रायसरी गांव के सभी मोहल्लों से होते हुए पदयात्रा झलेडाचौक में समाप्त हुई। सुबह- सुबह इस प्रभात फेरी निकालने का मकसद जन जागरण पद यात्रा को सफल बनाना है कांग्रेस की माने तो आज जन जागरण पद यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर शामिल हुए इस जन जागरण पद यात्रा का मकसद प्रदेश की जनता को जय राम सरकार और केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करना है और महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करना है ।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, कुटलैहड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र भुट्टो , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुटलेहर विवेक विक्कू , जिला परिषद सदस्य उर्मिला शर्मा, परवीन दुआ ,देसराज गौतम, बीडीसी सदस्य शोभित गौतम, दिनेश कुमार , सुमन शर्मा , स्नेह लता, सीमा शर्मा , रीता शर्मा ,दौलतराम , राम आसरा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articlee-paper, 16 Nov
Next articleE-paper
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments