Saturday, May 30, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहरियाणाआक्सीजन की होम डिलीवरी से मरीजों को मिल रहा है जीवनदान

आक्सीजन की होम डिलीवरी से मरीजों को मिल रहा है जीवनदान

आक्सीजन की होम डिलीवरी से मरीजों को मिल रहा है जीवनदान
विधायक सुभाष सुधा ने घर-घर आक्सीजन सप्लाई प्रणाली का किया औचक निरीक्षण, सैक्टर पांच के मकान नबंर 1154 में चार मरीजों के लिए दी जा रही थी आक्सीजनविधायक ने सैक्टर 2 कुरुक्षेत्र गैस फिलिंग स्टेशन का भी किया निरीक्षण, सर्विस को बेहतर बनाने के लिए एसडीएम को दिए निर्देश, 52 मरीजों के घर पहुंची आक्सीजन 
कुरुक्षेत्र 14 मई(बृज मोहन): आक्सीजन की होम डिलीवरी से कोरोना मरीजों को नया जीवन दान मिल रहा है। सरकार की इस पारदर्शी प्रणाली से मरीजों को जीवन सहज हो रहा है और मरीजों तक आक्सीजन तक पहुंचने के लिए किसी का सहारा लेने की भी जरूरत नहीं है। इन मरीजों को सिर्फ पोर्टल पर एक क्लीक करने की ही जरूरत है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विजन की हर मरीज प्रंशसा कर रहा है। अहम पहलु यह है कि अब तक 52 लोगों के घर आक्सीजन की होम डिलिवरी हो चुकी है।
सरकार की इस प्रणाली का फायदा मरीजों को मिल रहा है या नहीं, इस विषय का आकंलन करने के लिए स्वयं विधायक सुभाष सुधा फील्ड में उतरे है। शुक्रवार को विधायक सुभाष सुधा ने सबसे पहले सैक्टर 2 में कुरुक्षेत्र गैस एंजैसी एवं आक्सीजन सप्लाई केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां पर विधायक ने आक्सीजन सिंलेडरों की रिफि लिंग की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया और यहां के संचालक राजेंद्र कुमार से बारीकि से फीडबैक ली है। विधायक ने फीडबैक पर आक्सीजन सप्लाई व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए एसडीएम अखिल पिलानी को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।विधायक ने आक्सीजन प्लांट को चैक करने के बाद आक्सीजन की होम डिलिवरी प्रणाली को चैक किया। विधायक ने प्रशासन से जानकारी लेने के बाद सैक्टर पांच में मकान नंबर 1154 में आक्सीजन होम डिलिवरी का भी जायजा लिया। यहां पर पुलिस अधिकारियों, एनजीओ, रेडक्रास कर्मचारियों व मकान के लोगों से भी बातचीत की है। मकान में मरीजों की देखभाल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आक्सीजन के लिए आवेदन करने के एक घंटे बाद ही आक्सीजन घर पहुंच गई है और मरीजों को सहजता से जीवन दायनी आक्सीजन मिल गई है। इसके बाद विधायक वार्ड पांच की इंद्र सेन कालोनी, एकता विहार में हो रही आक्सीजन डिलिवरी को भी चैक किया। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर 107 लोगों ने आक्सीजन के लिए आवेदन किया है। इसमें से 52 लोगों को आक्सीजन दी गई है और 53 आवेदनों को रद्द किया गया है।
विधायक ने सभी मरीजों से दूर से बातचीत कर भोजन, दवाईयों सहित अन्य स्वास्थ्य संबधी जरूरतों के बारे में पूछा। सभी ने संतुष्टि व्यक्त की है। विधायक सुभाष सुधा ने बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना का संक्रमण का प्रभाव अभी कम नहीं हो रहा है। इसलिए सरकार और प्रशासन लगातार इस संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। इस समय कुरुक्षेत्र के कोरोना मरीजों को आक्सीजन समय पर उपलब्ध करवाना एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती पर खरा उतरने के लिए सभी सांझे प्रयास कर रहे है। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि कुरुक्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं की कमी ना आने दी जाए। इस कठिन समय में समाज सेवी संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आई है। गीता स्कूल संस्था ने प्रशासन को करीब 100 बैड की व्यवस्था कराई है। इसके अलावा अन्य संस्थाएं भी सहायता और सहयोग के लिए आगे आई है।उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ  से एनएचएआई व डीआरडीओ ने आक्सीजन का प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस प्लांट को शीघ्र ही स्थापित कर दिया जाएगा। इस प्लांट के लगने से सिविल अस्पताल के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मिल पाएगी। इस प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन उत्पादन होगा। इससे मरीजों की आक्सीजन संबधित समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार फीडबैक ली जा रही है ताकि किसी भी मरीज को दिक्कत ना आने पाए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, केडीबी के पूर्व सदस्य सौरभ चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments